Friday, September 9, 2016

गणेश चतुर्थी पर स्वर्णकार समाज को मिला भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद

दिनांक 5 सितम्बर, सोमवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर जयपुर नगर निगम द्वारा इस वर्ष जयपुर शहर परकोटे के विभिन्न चौदह गेटों पर विराजे भगवान श्री गणेश जी की पूजा का दायित्व पृथक-पृथक समाजों/संगठनों को दिया गया, जिसके अन्तर्गत सांगानेरी गेट (जौहरी बाजार) स्थित गणेश जी की पूजा-अर्चना का सौभाग्य स्वर्णकार समाज, जयपुर को प्राप्त हुआ।
प्रातः 9.00 बजे आगन्तुकों के लिए बैठक व्यवस्था पूजा स्थल पर की गई एवं भगवान गणेश जी के भजनों की प्रस्तुति प्रारम्भ की गई। प्रातः 11.00 बजे बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति में वरिष्ठ समाजसेवी श्री श्रीबल्लभ मायछ द्वारा पण्डित श्री मुकेश गौड़ के सानिध्य में विधिवत् पूजा कार्य सम्पन्न किया गया। पूजा करने के बाद गणेश जी को मोती का मुकुट तथा चांदी के डंके अर्पित किए गए। तत्पश्चात् उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के पार्षद (वार्ड नं. 77) श्री विजय कुमार लावट, श्री आनन्द जौहरी, श्री संजय नारनौली, श्रीमती बिन्दिया सोनी, श्री मनोज लाम्बा, श्री हेमन्त बैराडिया, श्री नरेश सेडा, श्री गोविन्द खजवाणिया, श्री घनश्याम देवाल, श्री रतन रूण्डवाल, श्री महेन्द्र सहदेवडा, श्री हीरालाल माणक, श्री वीरेन्द्र सुनालिया, श्री अशोक योगी, श्री हेमराज चौधरी, श्री मनीष मौसूण, श्री उमेश कुमार जवडा तथा अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न करने में नगर निगम जयपुर की सांस्कृतिक समिति की चैयरमेन श्रीमती कुसुम यादव एवं वार्ड नं. 66 के पार्षद श्री विकास कोठारी का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
स्वर्णकार तीज महोत्सव 

जयपुर, 7 अगस्त। स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के महिला प्रकोष्ठ द्वारा रविवार को स्वर्णकार सेवा सदन, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर के प्रांगण में स्वर्णकार समाज की महिलाओं के साथ तीज महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनन चतुर्वेदी-अध्यक्ष राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने अपनी ओजस्वी वाणी में स्वर्णकार समाज की महिलाओं से आह्वान किया कि ऐसे बहुत से बच्चे हैं जिन्हें माता-पिता का स्नेह नहीं मिल सका, जो ममता को तरस रहे हैं, ऐसे बच्चों की सहायता के लिए आगे आएँ। अपने हाथ आगे बढ़ाकर ऐसे मासूम बच्चों को आश्रय मिले और ममता मिल सके, इस हेतु प्रयास करें तो तीज महोत्सव मनाने का उद्देश्य सही मायनों में पूर्ण हो सकेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला सोनी-समाज सेवी ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ-साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं, उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागेदारी देते हुए देखकर बहुत प्रसन्नता हो रही है। यदि महिलाएं समाज से जुड़ेगी तो पूरा परिवार समाज से जुड़ेगा और समाज का विकास हो सकेगा।
कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रणुका वर्मा-सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या ने अपने वक्तव्य में अनेक मार्मिक पक्ष रखे और बालिकाओं और महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न के विषय में चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज समय इतना परिवर्तित हो चुका है और हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। फिर भी देश में महिला उत्पीड़न की समस्या गंभीर रूप में विद्यमान है। हम सभी को मिलकर इसे दूर करने हेतु प्रयास करने होंगे।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि हेमलता सोनी-ट्रस्टी श्रीमती कमलादेवी मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट ने महिलाओं को पारिवारिक कार्यों के साथ व्यावसायिक, सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में भी आगे बढ़कर अपना योगदान देने के लिए पे्ररित किया।
कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया। प्रथम सत्र में महिलाओं की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सबसे पहले रंगोली प्रतियोगिता में प्रतियोगियों द्वारा अपने कला कौशल का परिचय देते हुए बहुत ही सुन्दर रंगोलियाँ बनाई गईं और निर्णायकों द्वारा अपना निर्णय प्रस्तुत किया गया। इस प्रतियोगिता की प्रभारी प्रकोष्ठ की सचिव कंचन सोनी रहीं। इसके बाद बहनों हेतु मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहुत ही सुन्दर मेहंदी बहनों द्वारा बनाई गई। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए महिलाओं की सर्वाधिक प्रिय नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन प्रभारी एवं प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनिता सोनी एवं सदस्य शोभा सोनी के निर्देशन में किया। प्रतियोगिता में बहनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और बहुत आनन्दमय वातावरण में प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।
दोपहर भोजन के पश्चात् पुनः सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें बेस्ट ड्रेस-अप प्रतियोगिता में बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस प्रतियोगिता की प्रभारी डिम्पी सर्राफ रहीं।
इन विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से बहनों की रुचि, कला एवं उनकी विशेषताएँ सभी के सामने में परिलक्षित हुईं और ये गतिविधियां बहनों के आत्मविश्वास में वृद्धि करने में सहयोगी रहीं। सभी प्रतियोगिताओं हेतु निर्णायकों को आमंत्रित किया गया था। निर्णायकों द्वारा अपने निष्पक्ष निर्णय देते हुए प्रतियोगिताओं के विजेताओं को चिह्नित किया।
इसके पश्चात् द्वितीय सत्र आरम्भ हुआ। इस सत्र में मंचीय कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही मंचस्थ विदुषियों द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं में रंगोली में नीतू सोनी-प्रथम, सुनीता सोनी-द्वितीय एवं प्रिती सोनी-तृतीय रहीं। इस प्रतियोगिता की निर्णायक-वन्दना सोनी रहीं। मेहंदी प्रतियोगिता में जागृति सोनी-प्रथम, साक्षी सोनी-द्वितीय एवं रेखा धूपड़-तृतीय रहीं। इस प्रतियोगिता की निर्णायक अशोक आर्य एवं संतोष सोनी रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में दो वर्गों में बालिका वर्ग में कशिक सोनी-प्रथम, श्रुति सोनी-द्वितीय एवं प्रियंका सोनी-तृतीय रहीं। इसी प्रकार महिला वर्ग में आरती कड़ेल-प्रथम, उर्वशी सोनी-द्वितीय एवं प्रिती सोनी-तृतीय रहीं। इस प्रतियोगिता की निर्णायक प्रिती सोनी रहीं। बेस्ट ड्रेस-अप प्रतियोगिता में उर्वशी सोनी-प्रथम, ममता सोनी-द्वितीय एवं रीना सोनी-तृतीय रहीं। इस प्रतियोगिता की निर्णायक कला सोनी एवं हर्षिता सोनी रहीं।
कार्यक्रम में मंच संचालन इंदूलता सोनी एवं सुरभि सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रकेाष्ठ की संरक्षक रंजना सोनी, परामर्शद् डाॅ. रेखा सोनी, अध्यक्ष अनिता सोनी, सचिव कंचन सोनी, उपाध्यक्ष शालिनी सोनी, कोषाध्यक्ष हेमलता वर्मा एवं अन्य सदस्यों कमलेश वर्मा, गरिमा आर्य, अंजू सोनी, शशि सोनी, राजश्री सोनी, पूजा सोनी, शोभा सोनी आदि का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में लगभग 250 महिलाओं ने सहभागिता दी। उपस्थित बच्चों हेतु पृथक सभागार में गेम्स एवं फिल्म शो का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम को पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा ही संचालित किया गया। स्वर्णकार समाज में महिलाओं हेतु प्रथम बार आयोजित इस प्रकार की गतिविधि की सभी ने मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की और इसमें निरन्तरता बनाए रखने की अपेक्षा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं के साथ उपस्थित बच्चों हेतु पृथक से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन सभा स्थल पर अन्य सभागार मंे किया गया।

Monday, June 27, 2016

                                       स्वर्णकार समाज का पंचम वार्षिक प्रतिभा सम्मान एवं
                                                   छात्रवृत्ति वितरण समारोह सम्पन्न 2016
 
जयपुर, 26 जून। सत्र 2015-16 मंे राजस्थान में संचालित विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में राज्य एवं जिला स्तर पर स्वर्णकार समाज के मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों हेतु प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर द्वारा भारतम् आॅडिटाॅरिअम, टैगेार पब्लिक स्कूल, वैशाली नगर, जयपुर में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में आवश्यकता आधारित विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान् बद्रीलाल स्वर्णकार, निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर द्वारा ‘‘राष्ट्रोत्थान में शिक्षित युवाओं की भूमिका’’ विषय पर आप द्वारा उद्बोधन प्रदान किया गया, जिसमें आपने शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि, ‘‘वर्तमान समय में शिक्षार्जन एक अत्यन्त महत्वपूर्ण क्रिया है। आज प्रत्येक समाज शिक्षा के प्रति जागरुक हो चुके हैं। शिक्षित युवा ही देश के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं। युवा शिक्षित होगा तो देश विकसित होगा, रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा।’’
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती निशि रानी (आर.टी.टी.एस.) सी.टी.ओ. भिवाड़ी, अलवर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवारजन, समाज एवं देश को अग्रणी बनाने की प्रेरणा प्रदान की। आपने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज उत्थान समिति द्वारा स्वर्णकार समाज के शैक्षिक उत्थान हेतु किया जा रहा प्रयास प्रशंसनीय है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमान् दामोदर स्वर्णकार, उद्योगपति एवं समाजसेवी, जयपुर ने कहा कि, किसी भी समाज या देश की उन्नति में सबसे ज्यादा महत्व शिक्षा का है, इस तथ्य को नकारा नहीं जा सकता है। क्योंकि शिक्षा से ही व्यक्ति की सोच विकसित होती है और सकारात्मक सोच ही सही दिशा की ओर हमें आगे बढाती है।
कार्यक्रम में भरतपुर के जिलाधीश श्रीमान् एल.एन.सोनी भी उपस्थित हुए। आप द्वारा उपस्थित विद्याथियों को शुभकामनाएँ देते हुए युवाओं को राष्ट्र उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया जो शिक्षित होकर अपनी शिक्षा का उपयोग स्वयं की व्यावसायिक उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के कार्यों भी लगाएं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान् आशीष सोनी, रामचन्द्र ज्वैलर्स प्रा0 वैशाली नगर, जयपुर का भी सानिध्य प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान् मूलचंद सोनी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, सेवाभारती, राजस्थान द्वारा अपने आशीर्वचन में कहा कि संसार में ज्ञान के समान पवित्र करने वाला निःसंदेह कुछ भी नहीं है। छात्र-छात्रा और छात्रवृत्ति का संबंध अपने आप में बडा मधुर एवं मैत्री सूचक है। छात्रवृत्ति के सहारे जो नहीं पढ़ पाते हैं, वे भी पढ़ जाते हैं और आगे बढ़ते हैं। सभागार में उपस्थित सभी विद्यार्थियों से अधिक सचेतना के साथ शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आगामी वर्षों में शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परिवार को, समाज को एवं राष्ट्र को गौरवान्वित करने हेतु आह्वान किया।
कार्यक्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 11 मेरिट स्काॅलर्स (कु. योगिता सोनी-जयुपर, कु. अक्षिता सोनी-दौसा, कु. शिवांगी सोनी-जयपुर, कु. अनुष्का स्वर्णकार-जयपुर, कु. पूनम सोनी-चित्तौडगढ़, संदीप कुमार-चुरू, सौरभ सोनी-अजमेर, शिवांशु सोनी-राजसमन्द, अमन स्वर्णकार-भीलवाड़ा, गंुजन सोनी-भीलवाड़ा, कार्तिकेय सोनी-भीलवाडा) को सम्मानित किया गया जिसमें से अधिकतम  10 विद्यार्थियों को 5100/- रुपये प्रति विद्यार्थी एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 11 स्काॅलर्स (कु. प्रज्ञा सोनी-जयपुर, कु. तमन्ना सोनी-जयपुर कु. कोमल सोनी-चित्तौड़गढ़, कु. अदिती सोनी-जयपुर, कु. गरिमा जोडा-जयपुर, कु. हर्षुल सोनी-जयपुर, कु. मनीषा सोनी-जयपुर, अक्षत सोनी-जयपुर, कु. अंजलि स्वर्णकार-भीलवाडा, प्रतीक सोनी-जयपुर) को सम्मानित किया गया जिनमें से अधिकतम 10 विद्यार्थियों को 5100/- रुपये प्रति विद्यार्थी छात्रवृत्ति प्रदान की गई।
कार्यक्रम में राष्ट्र स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 03 विद्यार्थियों (परीक्षित सोनी-जयपुर, हर्षित सोनी-जयपुर, गौरव जौहरी-जयपुर) का भी अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में 43 आवश्यकता आधारित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके गत कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 5100/- रुपये प्रतिछात्र छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए गए।
उच्चतर शिक्षा में अध्ययनरत् 32 विद्यार्थियों (कु. रश्मि सोनी-जयपुर, कु. सुदीक्षा सोनी-अजमेर, कु. सोनम सोनी-जयपुर, लोकेश सोनी-जयपुर, आयुष सोनी-राजसमन्द, आदित्य सोनी-जयपुर, अंजलि सोनी-जयपुर, गर्वित सोनी-जोधपुर, पुलकित सोनी-जयपुर, हर्षित सोनी-जयपुर, मिहिर सोनी-जयपुर, अभिषेक सोनी-चित्तौड़गढ़, श्रेय कुमार सोनी-जयपुर, तन्वी सोनी-जयपुर, अपूर्वा सोनी-पाली, महिमा सोनी-पाली, रिया सोनी-जयपुर, डाॅ राहुल सोनी-जयपुर, नमन सोनी-जयपुर, नेहा सोनी-जयपुर, शिखा सोनी-जयपुर, चित्रा सोनी-जयपुर, दीपक सोनी-जयपुर, रविप्रकाश सोनी-जयपुर, नेहा सोनी-जयपुर, हर्षा सोनी-जयपुर, दीपेश सोनी-जयपुर, मोहनलाल सोनी-कोटपूतली, प्रीतम कुमार सोनी-कोटपूतली, कोमल वर्मा-जयपुर, केशव कुमार सोनी-कोटपूतली) का भी अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में छात्रवृत्ति हेतु एवं अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग करने वाले दान-दाताओं ( श्री अजमीढ़ स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट-जयपुर, श्रीमान् सुभाषचंद सोनी (आगरा वाले)-जयपुर, श्रीमान् प्रभुदयाल डांवर-जयपुर, श्रीमान् सौम्य वर्मा-यू.एस.ए., श्री अनिल सोनी (दौसोल्या)-जयपुर, श्री बाबूलाल सोनी ‘कूकरा’-जोधपुर, श्री बाबूलाल सोनी-सीकर, श्रीमान् भंवरलाल सोनी (भामा)-जयपुर, श्री चांदमल दीपक सोनी-जयपुर, श्रीमान् नंदकुमार कैलाशचंद सोनी (सारड़ीवाल)-जयपुर, श्रीमान् लखन सोनी (अग्रोया)-जोधपुर, श्री रविन्द्र सोनी (रोड़ा)-जयपुर, श्री मातादीन सोनी (कठराथला)-जयपुर, मातुश्री रतनदेवी स्मृति समिति-जाधेपुर, श्रीमान् नाथूलाल सोनी (तोषावड़)-सीकर, श्री निखिल सोनी (थूणगर)-जयपुर, श्री ओमप्रकाश प्रदीप सोनी (भांवर)-जयपुर, श्री ओमप्रकाश सूरज सोनी-जयपुर, श्रीमती पार्वती देवी सोनी-इस्लामपुर प0 बं0, श्री प्रदीप जौहरी (कठराथला)-जयपुर, श्री प्रहलाद सोनी (खेल्लिया)-जयपुर, श्री राजेश सोनी (सी.ए.)-जयपुर, श्री रामनिवास सोनी-जयपुर, श्रीमती रेणुका जी वर्मा-जयपुर, श्री सागरमल सोनी (नारनौली)-जयपुर, श्रीमान् सत्यनारायण विजयराज सोनी-जयपुर, श्रीमती सीमा वर्मा-जयपुर, श्रीमान् शांतिलाल सोनी-जयपुर, श्री शिवराज सोनी-जयपुर, श्री अजमीढ़ सेवा संस्थान-जयपुर, श्री श्रीराम सोनी-इस्लामपुर प0बं0, डाॅ. ताराबाबू सोनी-जयपुर, श्रीमती विद्योत्तमा वर्मा (देवाल)-जोधपुर, श्री विजय स्वर्णकार-जयपुर, श्री विकास सोनी-मुम्बई, डाॅ. अमृत कड़ेल-जयपुर, डाॅ. महेश कडे़ल-जयपुर, श्री बृजेश कड़ेल-जयपुर, श्री बनवारी सोनी-जयपुर, श्री गौतम सोनी-जयपुर, श्री घनश्याम जी मनीष परवाल-जयपुर, श्री जयचन्द लाल सोनी-जयपुर, श्री जयमाल सिंह भूण-जयपुर, श्री जयन्त सोनी-जयपुर, श्री कैलाश सोनी-जयपुर, श्री कैलाश सोनी-फुलेरा, श्री नन्दकिशोर सोनी-पचार, श्री नारायण सोनी-जयपुर, श्रीमती निर्मला आर्य-केाटा, श्री परमानन्द सोनी-श्रीमाधोपुर, डाॅ. राधाकिशन सोनी-बीकानेर, श्री राजेन्द्र रोडा-जयपुर, श्री राजेश जी श्यामलाल वर्मा-जयपुर, श्री जमनाधर जयदेवी जौहरी ट्रस्ट-जयपुर, श्री रेखचन्द सोनी-जयपुर, श्री सुशील कुमार जांगलवा-जयपुर, श्री श्रीगोपाल सोनी-जयपुर, श्री विजय सोनी-जयपुर, श्री विजय स्वर्णकार-झालावाड़, श्रीमती विजयलक्ष्मी सोनी-जयपुर, श्री महावीर प्रसाद सोनी-जयपुर) का परिचय कार्यक्रम के अन्तर्गत कराया गया तथा प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज का प्रबुद्ध वर्ग, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज सेवी, व्यवसायी वर्ग, बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपरोक्त सूची में कुछेक विद्यार्थी एवं दानदाता कार्यक्रम में अनुपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और महाराजा अजमीढ़ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् कु. जाॅयसी सोनी द्वारा मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय महिला प्रकोष्ठ की संगठन मंत्री श्रीमती मंजू सोनी द्वारा करवाया गया तथा डाॅ. गुजंन सोनी, श्री सीताराम भाम, श्री विशनलाल कठाथला, डाॅ. सुरेश सोनी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती अनिता सोनी एवं श्री सत्यनारायण कुल्थिया द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न भेेंट किए गए। संस्था का परिचय श्री सत्यनारायण कुल्थिया द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की भूमिका बीकानेर से पधारे डाॅ. राधाकिशन सोनी-शिक्षाविद् द्वारा प्रस्तुत की गई। इसके पश्चात् संस्था सदस्य श्री सागर सोनी एवं सुश्री जाॅसयी सोनी द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मेरिट प्राप्त एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के अभिनन्दन का कार्य पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का अभिनन्दन संस्था के संस्था सदस्य श्री राजकुमार सोनी द्वारा कराया गया। छात्रवृŸिा तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं/भामाशाहों के अभिनन्दन हेतु भूमिका संस्था के परामर्शद डाॅ. बजरंगलाल सोनी द्वारा प्रस्तुत की गई एवं इनका परिचय कार्यक्रम संयोजक श्री उमेश कुमार सोनी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र कुमार सोनी द्वारा अतिथियों तथा समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन श्रीमती सुरभि सोनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से लगभग 800 समाजबंधु उपस्थित हुए। सभी ने कार्यक्रम की प्रबंध व्यवस्था की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के सभी सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

Wednesday, January 6, 2016

स्वर्णाकृति-2016 प्रदर्शनी का तीन दिवसीय आयोजन 
जयुपर में सम्पन्न
समाज की महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु एक अभिनव पहल

जयपुर, 03 जनवरी। स्वर्णकार समाज की महिलाओं को सामाजिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों की ओर अग्रसर करने एवं विभिन्न प्रकार के व्यवसायों का संचालन कर रही महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु महिला प्रकोष्ठ-स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर तथा ड्रीम्स कम ट्रू, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रथम वार्षिक ‘‘स्वर्णाकृति-2016’’ प्रदर्शनी का आयोजन 1 से 3 जनवरी, 2016 के मध्य स्वर्णकार सेवा सदन, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर में प्रतिदिन प्रातः 11.00 से सायं 07.00 बजे तक किया गया।
प्रदर्शनी का उद्घाटन दिनांक 1 जनवरी को सिम्प्ली जयपुर पत्रिका की सम्पादक अंशु हर्ष, श्रीमाधोपुर पंचायत समिति सदस्या रंजना सोनी तथा जयपुर नगर निगम में रेवन्यू अधिकारी मोनिका सोनी द्वारा किया गया। उद्घाटन दिवस पर स्वर्णकार समाज के विद्यालय स्तर पर अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु प्रथम पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें उपस्थित  बच्चों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान विषय पर पोस्टर निर्माण किया गया। प्रदर्शनी में 25 महिलाओं द्वारा अपने-अपने उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन कार्यक्रम अतिथियों तथा बड़ी संख्या में आमजन द्वारा किया गया। प्रथम बार हो रहे इस आयोजन को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला तथा समाजबंधुओं द्वारा भी इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
प्रदर्शनी के द्वितीय दिवस भी आमजन एवं स्वर्णकार समाजबंधुओं द्वारा इसका अवलोकन सपरिवार किया गया।
प्रदर्शनी के तृतीय दिवस समापन अवसर पर देवांगी स्वर्णकार-सहायक आयकर आयुक्त,  मुक्ता वर्मा-सुविख्यात शिक्षाविद् तथा गीता सोनी-समाजसेवी अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। आप द्वारा भी सभी प्रदर्शनीकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से भेंट की गई एवं उन्हें अपने-अपने व्यवसायों को और अधिक अच्छे ढंग से एवं बड़े स्तर पर करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में महिलाओं को पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया। वर्तमान युग में महिलाएँ गृहणी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ अपने पुरुष सहभागी के साथ परिवार की आय में वृद्धि करने हेतु भी सहयोग करे और स्वयं को सेल्फ इंडीपेंडेंट बनाने का प्रयास करे। वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं हैं। भारत ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व में महिलाओं द्वारा व्यापार, समाज सेवा, राजनीति, नौकरी इत्यादि क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि महिलाएँ पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। स्वर्णकार समाज में भी बेटियाँ सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहीं हैं। इनके उत्साहवर्धन एवं मार्गदर्शन हेतु समाज का दायित्व बनता है कि वे इन्हें सभी क्षेत्रों में आगे लाने हेतु यथासंभव व्यवस्थाओं का निर्माण कर इन्हें सहयोग एवं प्रोत्साहन प्रदान करे।
प्रथम दिवस सम्पन्न हुई पोस्टर प्रतियोगिताओं में विजयी रहने वाले सीनियर एवं जूनियर दोनों ही आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं अन्य प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही प्रदर्शनी में सहभागिता देने वाली महिलाओं को भी सहभागिता प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
तृतीय दिवस अपराह्न पश्चात् संस्था के महिला प्रकोष्ठ द्वारा उपस्थित महिलाओं के मध्य फैशन शो, गेम्स एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
तीनों ही दिवस बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा सपरिवार प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया तथा समाज की महिलाओं द्वारा गुणवत्त्तापूर्ण किए जा रहे विभिन्न व्यवसायों की मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बड़ी संख्या में महिलाओं का परस्पर परिचय हुआ तथा अगली बार इस प्रदर्शनी को ओर भी बड़े स्तर पर करने हेतु प्रतिबद्धता जताई गई। स्वर्णकार समाज उत्थान समिति-महिला प्रकोष्ठ की सचिव मधु सोनी एवं ड्रीम्स कम ट्रू की अध्यक्ष मीनाक्षी जौहरी द्वारा सभी महिला प्रतिभागियों, उपस्थित जनसमूह, अतिथियों, इस आयोजन में स्पान्सर्स के रूप में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी सहयोगकर्ताओं को कोटिशः धन्यवाद प्रेषित करते हुए भविष्य में भी सहयोग की अपेक्षा के साथ धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में रंजना सोनी, अनिता सोनी, शालिनी सिंह, डिम्पल स्वर्णकार, शोभा सोनी, मधु सोनी, सुरभि सोनी, हेमलता सोनी, कंचन सोनी आदि का विशेष योगदान रहा।
स्वर्णकार लोकसेवकों द्वारा लगाया गया परामर्श शिविर
स्वर्णकार बंधु हुए लाभान्वित


     जयपुर, 03 जनवरी। प्राय: यह महसूस किया जाता है कि स्वर्णकार कारीगर, ज्वैलर्स, मैन्यूफैक्चरर्स, एक्सपोर्टस एवं संबंधित अन्य क्षेत्रों में व्यवसायरत समाजबंधुओं को व्यवसाय से संबंधित विभागीय नियमों, प्रणालियों की पूर्ण जानकारी के अभाव में अनेक समस्याआें का सामना करना पड़ता है। अनेक बार समस्या बहुत छोटी होने के बाद भी सही मार्गदर्शन मिलने के अभाव में उसका समाधान अत्यन्त दुष्कर हो जाता है। इन सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए स्वर्णकार लोकसेवक वेलफेयर सोसायटी द्वारा समस्त स्वर्णकार बंधुओं हेतु ''परामर्श शिविर एवं स्नेह मिलन'' का आयोजन दिनांक 03 जनवरी रविवार को महाराजा अजमीढ़ उद्यान, स्वर्णकार कॉलोनी, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर में प्रात: 12.00 से 02.00 बजे तक किया गया। इस शिविर में आयकर विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग, बैंकिग एवं वित्तीय सेवा क्षेत्रों में कार्यरत स्वर्णकार लोकसेवकों तथा स्वर्णकार समाज के चार्टर्ड अकाउन्टेंट्स को परामर्शदाता के रूप में आमंत्रित किया गया। साथ ही व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
     कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राकेश वर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार कॉलोनी विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री लादूराम सोनी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वर्णकार कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष श्री राजेश भामा उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न विषयों के मुख्य वक्ता के रूप में बैंकिग एवं वित्त सेवाओं हेतु श्री पी.सी.सोनी-डी.जी.एम. बैक ऑफ बडौदा, आयकर सेवाओं हेतु श्री राजेश सोनी सी.ए., वाणिज्यिक कर हेतु श्री मोहनलाल सोनी-से.नि. ए.सी.टी.ओ. तथा संस्था पंजीकरण एवं अन्य जानकारियों हेतु श्री सुशील वर्मा सी.ए. ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया।
     कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया। संस्था का परिचय संस्था के संरक्षक श्री रामजीलाल सोनी द्वारा कराया गया। मंचासीन अतिथियों का परिचय संस्था सचिव श्री उमेश कुमार सोनी द्वारा कराया गया।  तत्पश्चात् विभिन्न मुख्य वक्ताओं द्वारा अपने उद्बोधन में संबंधित क्षेत्र की संक्षिप्त जानकारी उपस्थित समाजबंधुओं को दी गई। मुख्य अतिथि श्री राकेश वर्मा द्वारा व्यापार को आज की समय की मांग के अनुसार व्यवस्थित रूप से करने पर बल दिया।
     शिविर के द्वितीय सत्र में सभी परामर्शदाताओं ने मंच पर अपना स्थान ग्रहण किया। सभी परामर्शदाताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं परिचय प्रदान किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित बंधुओं द्वारा उक्त विभिन्न क्षेत्रों में आ रही समस्याओं एवं जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिनके संबंध में परामर्शदाताओं द्वारा मार्गदर्शन प्रदान कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
     कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय द्वारा आशीर्वचन प्रदान किए गए। साथ ही स्वर्णकार लोकसेवक सोसायटी के पदाधिकारियों को स्वर्णकार कॉलोनी में किए गए इस सार्थक आयोजन हेतु बधाई प्रेषित की। अन्त में संस्था के अध्यक्ष प्रो. श्यामलाल सोनी द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। साथ ही विधि संबंधी मामलों पर शीघ्र ही एक ओर परामर्श शिविर का आयोजन करने की घोषणा की गई।
शिविर में उपस्थित रहने वाले परामर्शदाता निम्नानुसार हैं-
आयकर-श्री श्यामलाल सोनी-आई.टी.ओ. (से.नि.), श्री सुधीर सोनी, श्री योगेन्द्र सोनी।
वाणिज्यिक कर-श्री गणेश नारायण सोनी-एडवोकेट (वाणिज्यिक कर), श्री देवेन्द्र कुमार सोनी।
बैंकिग एवं वित्त-श्री पी. सी. सोनी, श्री गिर्राजशरण स्वर्णकार, श्री नरेश सोनी, श्री सुखपाल सिंह, श्री सुधीर वर्मा, श्री रमेशचंद्र सोनी, श्री दिलीप सोनी, श्री ओमप्रकाश सोनी।
चार्टर्ड अकाउन्टेंट्स-सी.ए. श्री सुशील वर्मा, सी.ए. श्री राजेश सोनी, सी.ए. श्री राजेन्द्र सोनी, सी.ए. श्री  राजेश वर्मासी.ए. श्री अमित सोनी, सी.ए. श्री रवि सोनी।
     कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी के द्वारा भोजन ग्रहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष श्री ओ.पी.आर्य द्वारा किया गया।

                                                                                               


Monday, June 22, 2015

Honouring of Students and Scholarship Distribution Programme 2015


स्वर्णकार समाज का प्रतिभा सम्मान एवं
छात्रवृत्तिा वितरण समारोह सम्पन्न 2015

जयपुर, 21 जून। सत्र 2014-15 में राजस्थान में संचालित विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में राज्य एवं जिला स्तर पर स्वर्णकार समाज के मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों हेतु प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्तिा वितरण कार्यक्रम का आयोजन गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर द्वारा सवाईमानसिंह अस्पताल सभागार जे.एल.एन. मार्ग, जयपुर में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में आवश्यकता आधारित विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. लीलाधर सोनी, सहायक आचार्य, समाजशास्त्र विभाग, राजकीय महाविद्यालय अजमेर द्वारा उपस्थित विद्याथियों को शुभकामनाएँ देते हुए युवाओं को राष्ट्र उत्थान के लिए आगे आने का आह्वान किया जो शिक्षित होकर अपनी शिक्षा का उपयोग स्वयं की व्यावसायिक उन्नति के साथ-साथ राष्ट्र और समाज के कार्यों भी लगाएं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री महेशराज सोनी, प्रतापगढ़ ने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा उन्हें स्वर्णकार व्यवसाय में आगे आने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को साधुवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती निर्मला आर्य-प्रधानाचार्या, रा.बा.उ.मा.वि. आयाना, कोटा (राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित शिक्षाविद्) ने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवारजन, समाज एवं देश को अग्रणी बनाने की प्रेरणा प्रदान की। इस हेतु आपने अनेक उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षार्जन के साथ-साथ राष्ट्र एवं समाजसेवा हेतु प्रेरित किया। आपने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के सभी कार्यकर्ता शिक्षित युवा हैं और राष्ट्र उत्थान में शिक्षित युवाओं की भूमिका कैसी हो ? यह भाव इस समिति के सदस्यों में परिलक्षित होता है।
विशिष्ट अतिथि श्रीमान् सुभाषचंद सोनी, प्रबंध निदेशक, सोनी इंटरनेशनल कम्पनी, जयपुर ने युवाओं को अपनी शिक्षा का उपयोग समाजसेवा में करने हेतु प्रेरित किया। साथ ही स्वर्णकार समाज के विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने पारम्पारिक व्यवसाय से विमुख न हों, इस व्यवसाय में विपुल संभावनाएं है। आपने सार्थक कार्यक्रम के आयोजन हेतु समिति को धन्यवाद प्रेषित किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष चन्द्रशेखर 'आजाद', सदस्य (न्यायिक), राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलेट ट्रिब्यूनल, जयपुर ने सभागार में उपस्थित समाजन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में उच्च वरियता प्राप्त छात्राओं की संख्या छात्रों से अत्यधिक अधिक है। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को शिक्षारत् रहते हुए व्यापार-धन्धों अथवा धनार्जन हेतु प्रेरित नहीं करें। क्योंकि एक बार धनार्जन में लगने के पश्चात् युवक शिक्षा से विमुख हो जाते हैं। यही कारण है कि वर्तमान में युवकों से अधिक युवतियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे आ रही हैं।
कार्यक्रम में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10 मेरिट स्कॉलर्स (कु. मेघा सोनी-सीकर, कु. अंकिता सोनी-नागौर, कु. निकिता सोनी-सीकर, कु. नंदिनी स्वर्णकार-दौसा, कु. नमिता सोनी-झुंझुनू, कु. किरण सोनी-जयपुर, कु. सलोनी सोनी-झालावाड़, कु. दिव्या सोनी-बारां, कु. विनीता सोनी-जयपुर, कु. विनीता सोनी-नागौर) को 5100/- रुपये प्रति विद्यार्थी एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10 मेरिट स्कॉलर्स को 5100/- रुपये प्रति विद्यार्थी छात्रवृत्ति तथा अन्य 13 आवेदनकर्ताओं (कु. सौम्या सोनी-जयपुर, कु. मेघा वर्मा-जोधपुर, कु. तनवी सोनी-जयपुर, कु. ऑंचल सोनी-जयपुर, निलेश सोनी-चित्ताौडगढ़, कु. मोनिका सोनी-नागौर, मयंक सोनी-चित्ताौडगढ, कु. गुंजन जड़िया-उदयपुर, कु. हर्षिता सोनी-कोटा, शशांक सोनी-पाली, लोकेश सोनी-जोधपुर, लविश स्वर्णकार-डूंगरपुर, कु. प्रियांशी सोनी-चित्ताौडगढ, अंकुर सोनी-बीकानेर, कु. श्रेया सोनी-चित्ताौडगढ़, रितिक सोनी-उदयपुर, कु. आस्था संकित-जयपुर, मृगेन्द्र सोनी-जयपुर, कु. राजश्री स्वर्णकार-भलवाडा, कु. अर्चिता स्वर्णकार-भीलवाडा, श्री विकास सोनी-उदयपुर, माधव सोनी-जयपुर, प्रशांत सोनी-जयपुर) का अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में 22 आवश्यकता आधारित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके गत कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 5100/- रुपये प्रतिछात्र छात्रवृत्तिा के रूप में प्रदान किए गए।
उच्चतर शिक्षा में अध्ययनरत् 32 विद्यार्थियों (कु. बीना सोनी-नागौर, तनुज सोनी-कोटा, सन्नी सोनी-चुरू, अक्षय सोनी-झालावाड़, कपिल सोनी-अजमेर, कु. जॉयसी सोनी-जयपुर, गौरव सोनी-अजमेर, सुशील कुमार सोनी-टोंक, गौरव सोनी-जयपुर, कु. निहारिका सोनी-टोंक, डॉ. नेहा वर्मा-जयपुर, भरत सोनी-जयपुर, विवेक सोनी-जयपुर, कु. सोनू सोनी-जयपुर, कु. सोनम सोनी-नागौर, कु. साक्षी सोनी-कोटा, कु. प्रिया सोनी-जयपुर, कुलदीप स्वर्णकार-उदयपुर, भवेश भास्कर सोनी-बीकानेर, रक्षित सोनी-जयपुर, विकास कुमार सोनी-टोंक, कु. राजश्री सोनी-चुरू, कु. खुशबू सोनी-जयपुर, कु. खुशबू सोनी-जयपुर, आशुतोष सोनी-जयपुर, करण कुमार सोनी-जयपुर, कु. निकिता सोनी-जयपुर, कु. पूजा सोनी-टोंक, कु. महिमा सोनी-जयपुर, श्री पवन कुमार सोनी-टोंक, कु. नवीना सोनी-चुरू, विशाल सोनी-जयपुर) का भी अभिनन्दन किया गया।
कार्यक्रम में छात्रवृत्ति हेतु एवं अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग करने वाले दान-दाताओं (सुभाषचंद सोनी (आगरा वाले)-जयपुर, श्रीमान् ओमप्रकाश महेन्द्र सारडीवाल-जयपुर, श्रीमान् उपेन्द्र मौसूण-जयपुर, डॉ. बजरंग लाल सोनी-जयपुर, श्रीमान् प्रभुदयाल डांवर-जयपुर, श्रीमान् घनश्याम देवाल-जयपुर, श्रीमान् सौम्य वर्मा-यू.एस.ए., श्री अम्बालाल स्वर्णकार-अजमेर, श्री अनिल सारड़ीवाल-जयपुर, श्री अनिल सोनी (दौसोल्या)-जयपुर, श्री बाबूलाल सोनी 'कूकरा'-जोधपुर, श्री बाबूलाल सोनी-सीकर, श्रीमान् बजरंग लाल सोनी-जयपुर, श्रीमान् भंवरलाल सोनी (भामा)-जयपुर, श्री चांदमल दीपक सोनी-जयपुर, श्रीमान् फतेहचंद सोनी-जयपुर, श्री हनुमान सहाय सोनी-जयपुर, श्री हरिप्रसाद नंदकिशोर डांवर-जयपुर, श्रीमान् जगदीश जौहरी-रामगढ़ शेखावाटी सीकर, श्रीमान् जगदीश प्रसाद सत्यनारायण सोनी-जयपुर,  श्रीमान् जय कुमार जौहरी-जयपुर, श्री कैलाश सर्जनवाल-जयपुर, श्रीमान् नंदकुमार कैलाशचंद सोनी (सारड़ीवाल)-जयपुर, श्रीमान् लखन सोनी (अग्रोया)-जोधपुर, श्री रविन्द्र सोनी (रोड़ा)-जयपुर, श्री मातादीन सोनी (कठराथला)-जयपुर, मातुश्री रतनदेवी स्मृति समिति-जाधेपुर, श्री मोहनलाल सहदेव-जयपुर, श्रीमान् नाथूलाल सोनी (तोषावड़)-सीकर, श्री निखिल सोनी (थूणगर)-जयपुर, श्री ओमप्रकाश प्रदीप सोनी (भांवर)-जयपुर, श्री ओमप्रकाश सूरज सोनी-जयपुर, श्रीमती पार्वती देवी सोनी-इस्लामपुर प0 बं0, श्री प्रदीप जौहरी (कठराथला)-जयपुर, श्री प्रहलाद सोनी (खेल्लिया)-जयपुर, डॉ. आर.जे.वर्मा-जयपुर, श्री राधेश्याम भांवर-जयपुर, श्री राजेन्द्र कठराथला-जयपुर, श्री राजेश सोनी (सी.ए.)-जयपुर, श्री रामचन्द्र सोनी-जयपुर, श्री रामनिवास सोनी-जयपुर, श्री रमेश सुनालिया-जयपुर, श्रीमती रेणुका जी वर्मा-जयपुर, श्री सागरमल सोनी (नारनौली)-जयपुर, श्रीमान् संतोष सोनी-चुरू, श्रीमान् ओमप्रकाश सतीश सोनी-मुम्बई, श्रीमान् गोविन्द योगेन्द्र सोनी-मुम्बई, श्रीमान् सत्यनारायण विजयराज सोनी-जयपुर, श्रीमती सीमा वर्मा-जयपुर, श्रीमान् शांतिलाल सोनी-जयपुर, श्री शिवराज सोनी-जयपुर, श्री अजमीढ़ सेवा संस्थान-जयपुर, श्री अजमीढ़ स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट-जयपुर, श्री श्रीराम सोनी-इस्लामपुर प0बं0, श्री सीताराम अमित सोनी-जयपुर, डॉ. ताराबाबू सोनी-जयपुर, श्रीमती विद्योत्तामा वर्मा (देवाल)-जोधपुर, श्री विजय स्वर्णकार-जयपुर, श्री अनिल अग्रोया-जयपुर, श्री विजय कुमार सोनी (पार्षद)-जयपुर, डॉ. प्रकाशचन्द्र सोनी 'रत्न'-मुम्बई) को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज का प्रबुध्द वर्ग, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज सेवी, व्यवसायी वर्ग, बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और महाराजा अजमीढ़ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् कु. सुरभि सोनी द्वारा मंचासीन अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सरस्वती वन्दना हेतु नृत्य प्रस्तुत किया। इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय कार्यक्रम संयोजक उमेश कुमार सोनी द्वारा करवाया गया तथा संस्था के परामर्शदाताओं-डॉ. गुजंन सोनी, श्री सीताराम भाम, श्री एम.डी. सोनी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा श्रीमती अनिता सोनी एवं श्री जगुलकिशोर सोनी द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। संस्था का परिचय संस्था के परामर्शद श्री कैलाशचंद सारड़ीवाल द्वारा कराया गया। इसके पश्चात् मुख्य अतिथि पद्मश्री महेशराज सोनी का अभिनन्दन प्रशस्ति-पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर मंचासीन अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा किया गया। इसके पश्चात् संस्थाध्यक्ष गजेन्द्र कुमार सोनी द्वारा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों एवं केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संस्था द्वारा निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के अभिनन्दन का कार्य पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों का अभिनन्दन संस्था के संगठन मंत्री सागर सोनी द्वारा कराया गया। स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के महिला प्रकोष्ठ की सदस्याओं का परिचय संस्था के सदस्य विनोद सोनी द्वारा कराया गया तथा श्रीमती विद्योत्तमा वर्मा द्वारा लिखित पुस्तक 'भारत की स्तृत्य नारी शक्ति' मंचासीन अतिथियों द्वारा भेंट की गई। छात्रवृत्ति तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं/भामाशाहों का अभिनन्दन संस्था के सचिव योगेश कुमार सोनी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के उपाध्यक्ष संजय सोनी द्वारा अतिथियों तथा समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्था के सदस्य सुरेन्द्र सोनी द्वारा सूचनाएँ प्रेषित की गईं। मंच संचालन श्रीमती सुरभि सोनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के सभी सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग रहा।

उमेश कुमार सोनी 
कार्यक्रम संयोजक 
९३१४४०५४०१ 

Saturday, March 21, 2015

Honouring Ceremony organized by Maidh Trust (R), Bangalore

मैढ़ ट्रस्ट (पं) बैंगलोर का सम्मान समारोह कार्यक्रम जयपुर में सम्पन्न
डॉ. रविशेखर वर्मा एवं श्रीमती विद्योतमा वर्मा हुए सम्मानित
            जयपुर, 20 मार्च। मैढ़ ट्रस्ट, बैंगलोर द्वारा विगत लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से समाज के शैक्षिक उत्थान हेतु अनेक योजनाएँ अनवरत रूपसे चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त देशभर से समाज-सेवा अथवा अपने कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले महानुभावों के सम्मान हेतु विभिन्न पुरस्कारों का वितरण मैढ़ ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है जिसके अन्तर्गत मैढ़ गौरव पुरस्कार, प्रो. नारायण प्रसाद जी मैढ़ पुरस्कार, श्री कर्मवीर दयाराम जी वर्मा पुरस्कार, श्री श्यामलाल वर्मा राजेश पुरस्कार आदि के अन्तर्गत पूर्व में 11,000/- रुपये की राशि प्रदान की जाती थी जिसे इस वर्ष से बढ़ाकर 21,000/- रुपये की राशि, स्मृति चिह्न आदि पुरस्कार स्वरूप भेंट किए जाने की योजना तैयार की गई।
            इसी क्रम में जयपुर से डॉ. रविशेखर वर्मा, से.नि. प्रोफेसर एवं विभागध्यक्ष, मानविकी विभाग, एम.एन.आई.टी., जयपुर एवं जोधपुर से श्रीमती विद्योत्तामा वर्मा, से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी, पाली (पत्रिका के गत अंक में आप दोनों का पूर्ण परिचय प्रकाशित किया जा चुका है) को समाज सेवा एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्यों एवं श्लाघनीय उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।
            बड़े ही हर्ष का विषय है कि संस्था द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन करने हेतु जयपुर का चयन किया गया। इस क्रम में दिनांक 20 मार्च को सायं 6.00 बजे स्वर्णकार सेवा सदन, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर के भव्य प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
            इस समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जी मायछ द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्यातनाम समाज-सेवी एवं पर्यावरणविद् श्री भवानी शंकर जी 'कुसुम' रहे। साथ ही सम्मानित डॉ. रविशेखर वर्मा एवं श्रीमती विद्योत्तामा वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा महाराजा अजमीढ़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् संस्था के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण प्रदान किया गया। तत्पश्चात् संस्था के संरक्षक श्री राधाकिशन वर्मा द्वारा संस्था के परिचय के अन्तर्गत संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण करते हुए मैढ़ गौरव पुरस्कार एवं प्रो. नारायण प्रसाद मैढ़ पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु अन्तर्निहित भूमिका को स्पष्ट किया।
            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत संस्था अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसके बाद डॉ. रविशेखर वर्मा का परिचय संस्था संस्था के सचिव श्री संजय वर्मा द्वारा प्रदान किया गया एवं आपको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया जिसके अन्तर्गत 21,000/- रु. की राशि का चैक, स्मृति चिह्न, शॉल प्रदान किए गए। इसके पश्चात् सम्मान की कड़ी में श्रीमती विद्योतमा वर्मा का परिचय संस्था के ट्रस्टी श्री दुलीचन्द जी मौसूण द्वारा प्रदान किया गया एवं आपको उपरोक्तानुसार पुरस्कार संस्था अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए।
            अपनी भावाभिव्यक्ति में डॉ. रविशेखर वर्मा द्वारा समाज सेवा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी समाजबंधुओं को गीताध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया। श्रीमती विद्योतमा वर्मा द्वारा महिलाआें की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आप द्वारा महिलाओं को समाज-सेवा के क्षेत्र में आगे लाने तथा प्रोत्साहित करने हेतु ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया गया कि विभिन्न पुरस्कारों की श्रृंखला में प्रतिवर्ष एक पुरस्कार समाज-सेवा अथवा अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी महिला प्रतिनिधि को भी दिया जाए तो महिला के प्रोत्साहन हेतु यह एक उत्तम कदम होगा। साथ ही आप द्वारा महिलाओं को पुरस्कृत करने हेतु कोष की स्थापना किए जाने हेतु प्रारम्भिक सहयोग के रूप में 1,11,121/- रुपये राशि संस्था को प्रदान करने की घोषणा की गई। इस राशि का चैक श्रीमान् ऋध्दिकरण जी सोनी द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जी मायछ को मंच पर भेंट किया गया।
            श्रीमती विद्योतमा वर्मा के अनुरोध को तुरन्त स्वीकारते हुए संस्था अध्यक्ष की अनुमति से मंच संचालिका द्वारा सूचना प्रेषित की गई कि ट्रस्ट श्रीमती विद्योतमा वर्मा द्वारा दी गई राशि में इतनी ही राशि मिलाकर एक कोष की स्थापना करेगा जिससे प्रतिवर्ष एक महिला प्रतिनिधि को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
            आप दोनों के ही योगदान की उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
            इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपना उद्बोधन प्रदान किया गया जिसमें विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से उन्होंने समाज-सेवा कार्यों में आगे आने हेतु समाजबंधुओं से अनुरोध किया।
            कार्यक्रम के अन्त में संस्था के सचिव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के अन्तर्गत सचिव श्री संजय वर्मा द्वारा विशेष रूप से स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया जिनके द्वारा कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को अपनी देख-रेख में पूर्ण की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्ताी भूमिका निभाई।
            कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती सुरभि सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान् राकेश वर्मा-आई.ए.एस, श्रीमान् मुकेश वर्मा-आई.आर.एस., श्रीमान् गुंजन सोनी-आर.ए.एस., श्रीमान् फतेहचंद सोनी-पूर्व आई.पी.एस., श्रीमान् श्रीबल्ल्भ मायछ-अध्यक्ष स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट, श्रीमान् रमाकान्त जौहरी-अध्यक्ष मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, श्रीमान् गजेन्द्र कुमार सोनी-अध्यक्ष स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, श्रीमान् प्रभुदयाल डांवर-अध्यक्ष महाराजा अजमीढ़ जनकल्याण संस्थान, श्रीमान् बजरंग लाल झींगा-अध्यक्ष स्वर्णकार समाज जयपुर ग्रामीण के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्र-पत्रिकाओं के माननीय सम्पादक महोदय एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे। अन्त में अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।