अमेरीका के वेस्ट वर्जीनिया स्थित कॉनकोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित समारोह में कुलपति डॉ. ग्रेगरी एलोया ने डॉ. स्वर्णकार को मानद् उपाधी, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। यह उपलब्धि राजस्थान के किसी व्यक्ति को पहली बार मिली है। यह सम्मान डॉ. स्वर्णकार को निःसंतानता उपचार व परखनली शिशु तकनीक के विकास में उल्लेखनीय योगदान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन तक निःशुल्क चिकित्सा सेवायें पहुँचाने में अहम् भूमिका निभाने के लिये प्रदान किया गया है।