Saturday, March 21, 2015

Honouring Ceremony organized by Maidh Trust (R), Bangalore

मैढ़ ट्रस्ट (पं) बैंगलोर का सम्मान समारोह कार्यक्रम जयपुर में सम्पन्न
डॉ. रविशेखर वर्मा एवं श्रीमती विद्योतमा वर्मा हुए सम्मानित
            जयपुर, 20 मार्च। मैढ़ ट्रस्ट, बैंगलोर द्वारा विगत लगभग 25 वर्षों से अधिक समय से समाज के शैक्षिक उत्थान हेतु अनेक योजनाएँ अनवरत रूपसे चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त देशभर से समाज-सेवा अथवा अपने कार्य क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य करने वाले महानुभावों के सम्मान हेतु विभिन्न पुरस्कारों का वितरण मैढ़ ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष किया जाता है जिसके अन्तर्गत मैढ़ गौरव पुरस्कार, प्रो. नारायण प्रसाद जी मैढ़ पुरस्कार, श्री कर्मवीर दयाराम जी वर्मा पुरस्कार, श्री श्यामलाल वर्मा राजेश पुरस्कार आदि के अन्तर्गत पूर्व में 11,000/- रुपये की राशि प्रदान की जाती थी जिसे इस वर्ष से बढ़ाकर 21,000/- रुपये की राशि, स्मृति चिह्न आदि पुरस्कार स्वरूप भेंट किए जाने की योजना तैयार की गई।
            इसी क्रम में जयपुर से डॉ. रविशेखर वर्मा, से.नि. प्रोफेसर एवं विभागध्यक्ष, मानविकी विभाग, एम.एन.आई.टी., जयपुर एवं जोधपुर से श्रीमती विद्योत्तामा वर्मा, से.नि. जिला शिक्षा अधिकारी, पाली (पत्रिका के गत अंक में आप दोनों का पूर्ण परिचय प्रकाशित किया जा चुका है) को समाज सेवा एवं अपने-अपने कार्यक्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्यों एवं श्लाघनीय उपलब्धियों हेतु सम्मानित किया गया।
            बड़े ही हर्ष का विषय है कि संस्था द्वारा इस सम्मान समारोह का आयोजन करने हेतु जयपुर का चयन किया गया। इस क्रम में दिनांक 20 मार्च को सायं 6.00 बजे स्वर्णकार सेवा सदन, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर के भव्य प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
            इस समारोह की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जी मायछ द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ख्यातनाम समाज-सेवी एवं पर्यावरणविद् श्री भवानी शंकर जी 'कुसुम' रहे। साथ ही सम्मानित डॉ. रविशेखर वर्मा एवं श्रीमती विद्योत्तामा वर्मा भी मंच पर उपस्थित रहे।
            कार्यक्रम का शुभारम्भ मंचासीन अतिथियों द्वारा महाराजा अजमीढ़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् संस्था के अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण प्रदान किया गया। तत्पश्चात् संस्था के संरक्षक श्री राधाकिशन वर्मा द्वारा संस्था के परिचय के अन्तर्गत संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण करते हुए मैढ़ गौरव पुरस्कार एवं प्रो. नारायण प्रसाद मैढ़ पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु अन्तर्निहित भूमिका को स्पष्ट किया।
            कार्यक्रम के मुख्य अतिथि का माल्यार्पण एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत संस्था अध्यक्ष द्वारा किया गया। इसके बाद डॉ. रविशेखर वर्मा का परिचय संस्था संस्था के सचिव श्री संजय वर्मा द्वारा प्रदान किया गया एवं आपको कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया जिसके अन्तर्गत 21,000/- रु. की राशि का चैक, स्मृति चिह्न, शॉल प्रदान किए गए। इसके पश्चात् सम्मान की कड़ी में श्रीमती विद्योतमा वर्मा का परिचय संस्था के ट्रस्टी श्री दुलीचन्द जी मौसूण द्वारा प्रदान किया गया एवं आपको उपरोक्तानुसार पुरस्कार संस्था अध्यक्ष द्वारा प्रदान किए गए।
            अपनी भावाभिव्यक्ति में डॉ. रविशेखर वर्मा द्वारा समाज सेवा की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी समाजबंधुओं को गीताध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया। श्रीमती विद्योतमा वर्मा द्वारा महिलाआें की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही आप द्वारा महिलाओं को समाज-सेवा के क्षेत्र में आगे लाने तथा प्रोत्साहित करने हेतु ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया गया कि विभिन्न पुरस्कारों की श्रृंखला में प्रतिवर्ष एक पुरस्कार समाज-सेवा अथवा अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी महिला प्रतिनिधि को भी दिया जाए तो महिला के प्रोत्साहन हेतु यह एक उत्तम कदम होगा। साथ ही आप द्वारा महिलाओं को पुरस्कृत करने हेतु कोष की स्थापना किए जाने हेतु प्रारम्भिक सहयोग के रूप में 1,11,121/- रुपये राशि संस्था को प्रदान करने की घोषणा की गई। इस राशि का चैक श्रीमान् ऋध्दिकरण जी सोनी द्वारा ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद जी मायछ को मंच पर भेंट किया गया।
            श्रीमती विद्योतमा वर्मा के अनुरोध को तुरन्त स्वीकारते हुए संस्था अध्यक्ष की अनुमति से मंच संचालिका द्वारा सूचना प्रेषित की गई कि ट्रस्ट श्रीमती विद्योतमा वर्मा द्वारा दी गई राशि में इतनी ही राशि मिलाकर एक कोष की स्थापना करेगा जिससे प्रतिवर्ष एक महिला प्रतिनिधि को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
            आप दोनों के ही योगदान की उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
            इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा अपना उद्बोधन प्रदान किया गया जिसमें विभिन्न संस्मरणों के माध्यम से उन्होंने समाज-सेवा कार्यों में आगे आने हेतु समाजबंधुओं से अनुरोध किया।
            कार्यक्रम के अन्त में संस्था के सचिव द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के अन्तर्गत सचिव श्री संजय वर्मा द्वारा विशेष रूप से स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया जिनके द्वारा कार्यक्रम की सम्पूर्ण व्यवस्थाओं को अपनी देख-रेख में पूर्ण की कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्ताी भूमिका निभाई।
            कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती सुरभि सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमान् राकेश वर्मा-आई.ए.एस, श्रीमान् मुकेश वर्मा-आई.आर.एस., श्रीमान् गुंजन सोनी-आर.ए.एस., श्रीमान् फतेहचंद सोनी-पूर्व आई.पी.एस., श्रीमान् श्रीबल्ल्भ मायछ-अध्यक्ष स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट, श्रीमान् रमाकान्त जौहरी-अध्यक्ष मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, श्रीमान् गजेन्द्र कुमार सोनी-अध्यक्ष स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, श्रीमान् प्रभुदयाल डांवर-अध्यक्ष महाराजा अजमीढ़ जनकल्याण संस्थान, श्रीमान् बजरंग लाल झींगा-अध्यक्ष स्वर्णकार समाज जयपुर ग्रामीण के अतिरिक्त बड़ी संख्या में विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, पत्र-पत्रिकाओं के माननीय सम्पादक महोदय एवं अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे। अन्त में अल्पाहार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Sunday, February 1, 2015

Media Workshop Organised by Swarnkar Lok Sevak Welfare Society


मीडिया से सामंजस्य आज की महति आवश्यकता
-स्वर्णकार लोकसेवक वेलफेयर सोसायटी की ओर से कार्यशाला आयोजित
     जयपुर, 1 फरवरी। मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है और मीडिया से सामंजस्य आज की आवश्यकता है। आज कई संस्थाएं और समाजों की ओर से कार्यक्रम किए जाते हैं, लेकिन लोगों तक उसकी सही जानकारी नहीं पहुंच पाती है जिसके कारण उनके कार्यक्रम की कोई महत्ता नहीं रह जाती है। उक्त कथन स्वर्णकार लोकसेवक वेलफेयर सोसायटी की ओर से पिंकसिटी प्रेस क्लब के मीडिया सेंटर में आयोजित मीडिया कार्यशाला में मुख्य वक्ता गोविंद पारीक ने कहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रात: साढे बारह बजे महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राकेश वर्मा थे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रुप में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जनसम्पर्क सहायक निदेशक गोविन्द पारीक और विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज एण्ड टेक्नालॉजी के प्रेस सलाहकार श्याम सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोक सेवक सोसायटी के अध्यक्ष और एमएनआईटी के प्रोफेसर श्याम लाल सोनी ने की। इस मौके पर विषिष्ट अतिथि श्याम सोनी ने मीडिया के संदर्भ में विभिन्न जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने इस मौके पर समाचार की महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि समाचार हमेशा संक्षिप्त रुप में होना चाहिए ताकि संबंधित बीट का रिपोर्टर उसके सार को सही तरीके से समझ सके। हम देखते हैं कि कार्यक्रम के बाद विभिन्न संस्थाएं समाचार को बहुत विस्तृत रूप में प्रेषित करते हैं और समयाभाव एवं समाचार की अस्पष्टता के कारण वह प्रकाशित नहीं हो पाता है। इस मौके पर मुख्य अतिथि राकेश वर्मा ने कहा कि कोई भी संस्था या संगठन हो उसमें प्रवक्ता के पद पर ऐसे व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए जो कि मीडिया से समन्वय रखता हो। ऐसे में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी रिपोर्टरों तक सही समय तक पहुंचाई जा सके। इस प्रकार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी पाठकों तक पहुंचाई जानी भी आवश्यक है क्योंकि कार्यक्रम की सफलता भी तभी मानी जाएगी जब वह संबंधित लोगों तक पहुंच पाए।
कार्यक्रम संयोजक उमेश कुमार सोनी ने बताया कि कार्यक्रम में जयपुर में स्वर्णकार समाज की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित हुए जिसमें अजमीढ़ सेना, अजमीढ़ सेवा दल, अखिल भारतीय सर्व स्वर्णकार महासभा, राजस्थान जड़िया एकता मजदूर संघ, श्री अजमीढ़ स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज (जयपुर ग्रामीण), मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार वेलफेयर सोसायटी, श्री स्वर्णकार विकास संस्थान, स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, युवा स्वर्णकार संस्था, स्वर्णकार समाज जागृति संस्थान, ज्वैलर्स व्यापार मण्डल समिति शास्त्री नगर, पांच्यावाला स्वर्णकार व्यापार मण्डल समिति, वैशाली नगर ज्वैलर्स समिति आदि के पदाधिकारी उपस्थित हुए।
कार्यशाला के द्वितीय सत्र में राजस्थान पत्रिका के मुख्य उपसम्पादक एम.डी. सोनी और दैनिक नवज्योति के उप सम्पादक विष्णु कुमार सोनी ने उपस्थित विभिन्न संस्थानों के पदाधिकारियों से प्रेस विज्ञप्ति बनवाई जिसका प्रस्तुतिकरण संस्था प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। विशेषज्ञों द्वारा इसमें सुधारात्मक पक्ष प्रस्तुत किए तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

Thursday, September 11, 2014

श्री अजमीढ़ स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट द्वारा आयोजित चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न
550 से अधिक समाजजन हुए लाभान्वित

जयपुर, 09 सितम्बर। श्री अजमीढ़ स्वर्णकार सेवा सदन ट्रस्ट, जयपुर द्वारा स्वर्णकार कॉलोनी, नेहरू नगर, पानीपेच स्थित स्वर्णकार सेवा सदन के भव्य प्रांगण में चिकित्सकीय जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन रविवार को प्रात: 09.00 से सायं 04.00 बजे तक किया गया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल, जयपुर के वरिष्ठ एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों के उपचार हेतु उपस्थित रोगियों की जाँच की गई एवं परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा प्रस्तावित दवाईयाँ भी शिविर के अन्तर्गत नि:शुल्क उपलब्ध करवाई गईं।
ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह प्रथम चिकित्सा शिविर था। शिविर का सर्वाधिक सुखद पहलु यह रहा कि शिविर में समाज के सभी वर्गों के 550 से अधिक लोगों ने अपने विभिन्न रोगों के संबंध में उपचार हेतु परामर्श, उपचार एवं दवाईयाँ प्राप्त की एवं समस्त कार्यक्रम निर्विध्न सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
महात्मा गांधी अस्पताल की ओर से चिकित्सकों की टीम के साथ वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी प्रहलाद सोनी एवं ओ.पी.भवण भी उपस्थित रहे एवं शिविर के दौरान चिकित्सकीय व्यवस्थाओं का भलीभाँति निरीक्षण करते हुए मार्गदर्शन प्रदान किया। शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल से पधारे हुए चिकित्सकों की टीम के अन्तर्गत जनरल मेडिसिन के डॉ. सी. एम. अग्रवाल, जनरल सर्जरी एवं मूत्र रोग के डॉ. एस. के. जैन, अस्थि रोग के डॉ. यू. एस. फौजदार, वक्ष एवं क्षय रोग के डॉ. अमनदीप, कान-नाक-गला रोग के डॉ. सुरेश भास्कर, बाल एवं शिशु रोग के डॉ. नटवर सिंह, चर्म रोग की डॉ. शिफा, दन्त एवं यौन रोग के डॉ. सत्यपाल यादव, नेत्र रोग की डॉ. रसिकप्रिया, स्त्री एवं प्रसूती रोग की डॉ. प्रीति जैन आदि विशेषज्ञों की सेवाओं के अतिरिक्त ई.सी.जी., ब्लड शुगर की जाँच के अन्तर्गत नि:शुल्क चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदान कीं। साथ ही ऑंखों की जाँच के पश्चात् आवश्यकता होने पर ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण (अघिकतम रु. 3000/-) भी नि:शुल्क किया गया।
ट्रस्ट के महामंत्री बाबूलाल डाँवर ने बताया कि सर्वप्रथम प्रात: 09.00 बजे ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीबल्लभ मायछ एवं अन्य पदाधिकारियों तथा महात्मा गांधी अस्पताल के प्रतिनिधियों द्वारा भगवान श्री गणेश एवं महाराजा अजमीढ़ के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। तत्पश्चात् चिकित्सकीय सहायता हेतु उपस्थित व्यक्तियों का पंजीकरण प्रारम्भ किया गया। प्रात: 08.00 बजे से ही लोगों का आना प्रारम्भ हो गया था। पंजीकरण व्यवस्था के दायित्व का निर्वहन स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर के सदस्यों द्वारा कम्प्यूटरीकृत व्यवस्था के द्वारा भलीभाँति किया गया। इस व्यवस्था का सुचारू संचालन समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार सोनी द्वारा अपने मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया। रोगियों की बैठक व्यवस्था एवं चिकित्सकों के पास परामर्श हेतु क्रमवार भेजने का कार्य युवा स्वर्णकार संस्था के सदस्यों द्वारा पूर्ण मनोयोग से किया गया। इस हेतु संस्था के अध्यक्ष नीतेश जालू ने अपना निर्देशन पूरे समय बनाया रखा। भोजन व्यवस्था सतीश खजवाणिया एवं समिति सदस्यों द्वारा व्यवस्थित ढंग से की गई थी। शिविर में पधारने वाले सभी बंधुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार हेतु महात्मा गांधी अस्पताल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के अन्त में शिविर में उपस्थित श्रीमान् राकेश वर्मा-अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार, श्रीमान् लोकनाथ सोनी-वरिष्ठ आर.ए.एस. अधिकारी, श्रीमान् गुंजन सोनी-आर.ए.एस. अधिकारी एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमान् श्रीबल्लभ मायछ द्वारा शिविर में विशिष्ट सेवाएँ प्रदान करने वाली चिकित्सकों की टीम को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। साथ शिविर में सहयोग करने वाली दोनों संस्थाओं स्वर्णकार समाज उत्थान समिति के अध्यक्ष गजेन्द्र कुमार सोनी एवं युवा स्वर्णकार संस्था के अध्यक्ष नीतेश जालू एवं श्री सतीश खजवाणिया तथा अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
शिविर के अन्तर्गत स्वर्णकार समाज की अनेक संस्थाओं के पदाधिकारियों, विशिष्टजन, विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं के प्रतिनिधियों एवं समाजबंधुओं द्वारा भी बड़ी संख्या में सहभागिता प्रदान की गई तथा शिविर का लाभ उठाया गया।
शिविर में पधारें हुए सभी समाजबंधु शिविर की व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट हुए एवं इस हेतु उन्होंने ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं सदस्यों को साधुवाद प्रेषित किया। अन्त में ट्रस्ट के महामंत्री बाबूलाल डाँवर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

-बाबूलाल डाँवर
महामंत्री
मो. 9829139812


Tuesday, July 1, 2014


Honouring of Student and Scholarship Distribution Programme
स्वर्णकार समाज का प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह सम्पन्न
जयपुर, 29 जून। सत्र 2013-14 में राजस्थान में संचालित विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं में राज्य एवं जिला स्तर पर स्वर्णकार समाज के मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों एवं उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों हेतु प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी स्वर्णकार समाज उत्थान समिति, जयपुर द्वारा महाराणा प्रताप सभागार, भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम, जेएलएनमार्ग, जयपुर में सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम में आवश्यकता आधारित विद्यार्थियों को भी छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डा. जितेन्द्र कुमार सोनी, सीईओ, ज़यपुर जिला परिषद् द्वारा उपस्थित विद्याथियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् आपका कैरिऍर प्रारम्भ हुआ है। यदि आप अपने जीवन में सफलता अर्जित करना चाहते हैं तो अपना एक लक्ष्य बनाईए और उसे पूर्ण करने हेतु जुट जाइए। न्होंने कहा जब एक बच्चा अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर अपने माता-पिता से प्रथम बार मिलता है तो उनकी ऑंखों से बहने वाली खुशी की दो बूंदों का महत्व अनमोल है। हमारे जीवन को साकार बनाने में हमारे माता-पिता का सर्वाधिक योगदान है। आपको शिक्षित होकर और जीवन में ऊँचाईयाँ प्राप्त कर उनके द्वारा हमारे लिए गए प्रयत्नों को साकार करना है। कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश जौहरी, ट्रस्टी सचिव, रामगढ़ विकास ट्रस्ट, सीकने महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु उन्हें प्रशिक्षित कर विभिन्न लघु एवं कुटीर उद्योगों की स्थापना कर एवं वर्तमान में संचालित ऐसे प्रकल्पों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार हेतु आगे बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो श्याम लाल सोनी, प्रोफेसर, एमएनईटी, ज़यपुर ने बालकों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने परिवारजन, समाज एवं देश को अग्रणी बनाने की प्रेरणा प्रदान की। अन्य विशिष्ट अतिथि श्रीमती विद्योत्तमा वर्मा, सेनि ज़िला शिक्षा अधिकारी, जोधपुर ने शिक्षा के संदर्भ में स्वामी विवेकानंद के संदेश को सुनाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि, 'शिक्षा ऐसी दी जाए जो विद्यार्थी भारत और भारतीय धर्म के प्रति विश्वास और श्रद्धा रखे, निर्भय होकर राष्ट्र के प्रति अपनेर् कत्तव्य का भली-भाँति निर्वाह कर सकें।' आगे अपने उद्बोधन में उन्होंने महिला शिक्षा एवं सशक्तिकरण पर बल देते हुए इस संदर्भ में अपना पक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद जांगलवा, जेएमज़े ज्वैलर्स, वैशाली नगर, जयपुर ने संस्था द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में 14 मेरिट स्कॉलर्स (कु क़िरण सोनी-पाली, कु पूनम सोनी-चुरू, शिवम सोनी-चित्तौड़गढ़, कु मोनिका सोनी-उदयपुर, रितेश सोनी-झुंझुनू, कु प्रज्ञा सोनी-टोंक, कु शुभांगी सोनी-साखून, जयपुर, कु लविका सोनी-अलवर, कु अनुष्का स्वर्णकार-टोंक, कु योगिता सोनी-जयपुर, कु अंजली सोनी-जयपुर, हेमन्त कुमार सोनी-झुंझुनू, मनवय सोनी-कोटा, श्रीमती गीता सोनी-जयपुर½ को 5100.00 रुपये प्रति विद्यार्थी तथा 40 आवश्यकता आधारित प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनके गत कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर 5100.00 रुपये प्रतिछात्र छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए गए। साथ ही उच्चतर शिक्षा में अध्ययनरत् 38 विद्यार्थियों (डॉ शीष सोनी-जयपुर, प्रवीण कुमार स्वर्णकार-जयपुर, नीरज कुमार-जयपुर, राकेश सोनी-पाली, ईशान सोनी-जयपुर, दुष्यन्त सोनी-झुंझुनू, विवेक सोनी-बीकानेर, कविता सोनी-सीकर, भूपेन्द्र सोनी-जयपुर, अदिती सोनी-जयपुर, अंशुल सोनी-जयपुर, मोहित कुमार सोनी-भरतपुर, कुसुम सोनी-जयपुर, अभिषेक सोनी-जयपुर, अभिषेक कुमार-जयपुर, नीतेश सोनी-सीकर, संदीप सोनी-जयपुर, आदित्य सोनी-अलवर, आदित्य आर्य-जयपुर, आयुषी सोनी-सीकर, स्वाति सोनी-सीकर, मोहित सोनी-जयपुर, गुंजन सोनी-जयपुर, संदीप कुमार सोनी-जयपुर, दीपक सोनी-जयपरु, तुषार सोनी-जयपुर, आशा सोनी-जयपुर, रविप्रकाश सोनी-जयपुर, श्रेया सोनी-कोटा, शीतल सोनी-जयपुर, हिमांशु सोनी-झुंझुनू, पुलकित सोनी-जयपुर, अंकित सोनी-जयपुर, शिल्पा सोनी-जयपुर, अंकित सर्राफ-झुंझुनू, प्रशान्त कुमार स्वर्णकार-जयपुर, रिया सोनी-जयपुर, रितिका सुगन्धा-जयपुर) को तथा कार्यक्रम में छात्रवृत्ति हेतु एवं अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग करने वाले 39 दान-दाताओ (श्री अम्बालाल स्वर्णकार-केकड़ी अजमेर, श्री अनिल सोनी दौसोल्या-जयपुर, श्री बाबूलाल सोनी कूकरा-जोधपुर, श्री भवानीशंकर 'कुसुम'-जयपुर, श्री दामोदर स्वर्णकार बैराडिया-जयपुर, श्री दीपक सोनी जंवडा-जयपुर, श्री हनुमान सहाय सोनी खोवाल-जयपुर, श्री जे क़े सोलीवाल-जयपुर, श्री कैलाशचन्द सारड़ीवाल-जयपुर, श्री कैलाश सर्जनवाल-जयपुर, श्री लखन अग्रोया-जोधपुर, श्री मधुसूदन सोनी-जयपुर, श्री मनोज मौसूण-जयपुर, श्री मातादीन कठराथला-जयपुर, श्री नाथूलाल तोषावड़-सीकर, श्री निखिल थूणगर-जयपुर, श्री ओमप्रकाश सोनी-जयपुर, श्री प्रदीप जौहरी-जयपुर, श्री प्रहलाद सोनी-जयपुर, डॉ अारज़ेवर्मा-यूक़े, श्री रविन्द्र रोड़ा-जयपुर, श्री ऋद्धिकरण सोनी 'वीरेश'-जोधपुर, श्री सागरमल नारनौली-जयपुर, श्री संजय कुमार सोनी-जयपुर, श्रीमती सीमा वर्मा-जयपुर, श्री शिवराज सोनी-जयपुर, श्री अजमीढ़ सेवा संस्थान-जयपुर, श्री श्रीराम सोनी-पश्चिम बंगाल, श्री सूरज सोनी-जयपुर, श्रीमती विद्योत्तमा वर्मा देवाल-जोधपुर, श्री विजय जालू-जयपुर, श्री विजयराज सोनी-जयपुर, श्री वीरेन्द्र कुमार सोनी-जयपुर, श्री बाबूलाल सोनी-सीकर, श्री राजेश सोनी (सीए)-ज़यपुर, श्री फतेहचंद सोनी (सेनि ईपीएस)-ज़यपुर, श्री विजय स्वर्णकार-कोटा, श्रीमती रेणुका वर्मा-जयपुर, श्री निरंजन सोनी-जयपुर, श्री रमेशचंद सुनालिया-जयपुर, श्री जय कुमार जौहरी-जयपुर, श्री हरिकिशन सोनी-जयपुर, श्री राधेश्याम भांवर-जयपुर, श्री मोहनलाल सहदेव-जयपुर, श्री अनिल सारड़ीवाल-जयपुर, श्री राजेन्द्र कठराथला-जयपुर, श्री सुभाषचंद सोनी आगरावाले-जयपुर, डॉ बजरंग लाल सोनी-जयपुर, डॉ प्रभा वर्मा-जयपुर, श्री सौम्य वर्मा-सेंट लुईस, यूएसए, श्री जगदीश प्रसाद जांगलवा-जयपुर, श्री जगदीश जौहरी-रामगढ़ शेखावाटी सीकर½ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज का प्रबद्ध वर्ग, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज सेवी, व्यवसायी वर्ग, बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती और महाराजा अजमीढ़ के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात् मंचासीन अतिथियों का परिचय संस्था के सचिव योगेश कुमार सोनी द्वारा करवाया गया तथा सभागार के उपस्थिति प्रबुध्दजन द्वारा मंचासीन अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इसके पश्चात् कु. सुरभि सोनी द्वारा सरस्वती वन्दना हेतु नृत्य प्रस्तुत किया। संस्था का परिचय संस्था के परामर्शद एवं राजस्थान पत्रिका के मुख्य उपसम्पादक श्री एम. डी. सोनी द्वारा करवाया गया। इसके पश्चात् संस्था के परामर्शद् डॉ. गुंजन सोनी (आर.ए.एस.) द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रूपरेखा पर बडे ही प्रभावी ढंग से प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात् श्रीमती रितु सोनी द्वारा मेरिट प्राप्त विद्यार्थियों के अभिनन्दन का कार्य पूर्ण कराया गया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के अभिनन्दन हेतु संचालन संस्था के संगठन मंत्री सागर सोनी द्वारा किया गया। छात्रवृत्ति तथा कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले दानदाताओं/भामाशाहों के अभिनन्दन हेतु संचालन संस्था के संयुक्त सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक उमेश कुमार सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में संस्था के अध्यक्ष गजेन्द्र सोनी अतिथियों तथा समाज बंधुओं का धन्यवाद ज्ञापन किया। संस्था के सदस्य मनोज कुमार सोनी द्वारा सूचनाएँ प्रेषित की गईं। मंच संचालन श्रीमती इंदुलता सोनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संस्था के सभी सदस्यों का अभूतपूर्व सहयोग रहा। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज का प्रबद्ध वर्ग, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, समाज सेवी, व्यवसायी वर्ग, बच्चे, महिलाएँ, बुजुर्ग काफी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।