Saturday, February 19, 2011

युवाओं की सामाजिक भूमिका विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

युवाओं की सामाजिक भूमिका और समाज में उनके योगदान की आवश्यकता को समाज के युवावर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज दिनांक 26 दिसम्बर, रविवार को प्रात: 11.00 बजे स्वर्णकार सेवा सदन, स्वर्णकार कॉलोनी, नेहरू नगर, पानीपेच, जयपुर में स्वर्णकार समाज उत्थान संघ, जयपुर की ओर से एक छोटे से प्रयास के रूप में ''युवाओं की सामाजिक भूमिका'' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वर्णकार समाज के 300 से अधिक युवाओं से भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान् मनीष पारीक, उपमहापौर, जयपुर नगर निगम ने युवाओं से सामाजिक कार्यों में आगे आने का आह्वान किया तथा समाज के बुजुर्ग वर्ग से आग्रह किया कि वे युवाओं को अपने अनुभवों का लाभ पहुँचाते हुए इन्हें समाज के उत्थान हेतु आगे आने हेतु प्रेरित करें तथा इनका मार्गदर्शन करें। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सुधीर सोनी एसोसिएट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, राजकीय महाविद्यालय, चिमनपुरा, जयपुर ने स्वर्णकार समाज के आदिकाल से वर्तमान तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्णकार समाज के व्यक्ति चूंकि चांदी और सोने के सम्पर्क में सदैव रहते आयें है तथा खान-पान में भी चांदी व सोने के बर्तनों का उपयोग प्राचीन काल से किया जाता रहा है तथा ये वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है कि चांदी व सोना सर्वोत्तम प्यूरिफायर हैं। अत: इनके सम्पर्क में आने से स्वर्णकार समाज के व्यक्तियों की मस्तिष्क क्षमता अत्युत्ताम हो गई तथा यही कारण है कि जहां भी स्वर्णकार समाज के व्यक्ति आगे आयें हैं उन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य करके इस तथ्य को सिध्द किया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीमान् तरूण के जैन, सम्पादक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने स्वर्णकार समाज उत्थान संघ तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में केरियर काउंसिलिंग शिविर के आयोजन की घोषणा की। कार्यक्रम में पधारे विशिष्ट अतिथि श्रीमान् लक्ष्मीकांत भारद्वाज, प्रदेश मंत्री, भाजयुमो, राजस्थान प्रदेश ने स्वर्णकार समाज के युवाओं से राजनीतिक क्षेत्र में आगे आकर अपनी पहचान बनाने का आग्रह किया तथा बताया कि वर्तमान में राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बनाकर ही अपने समाज के उत्थान की राह को आसान बनाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने स्वर्णकार समाज के कार्यक्रम में अन्य समाजों के व्यक्तियों की उपस्थिति को समरसता का एक अद्वितीय उदाहरण बताया। अन्त में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमान् कैलाश चंद सोनी, महामंत्री, श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज (जयपुर पश्चिम) ने स्वर्णकार समाज उत्थान संघ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की तथा बुजुर्गों से आग्रह किया कि वे युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान कर राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु इनका मार्ग प्रशस्त करें। कार्यक्रम में श्री मैढ़ क्षत्रिय वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष श्रीमान् हनुमान सहाय सोनी, समाजसेवी श्रीमान् दुलीचंद जी कडेल, ज्वैलर्स व्यापार मण्डल, शास्त्री नगर की अध्यक्षा श्रीमती सुशीला वर्मा तथा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। कार्यक्रम की सफलता के लिए उपस्थिति सभी व्यक्तियों ने स्वर्णकार समाज उत्थान संघ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोनी, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री तेजपाल सोनी तथा समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मंच संचालन श्री योगेश जी सोनी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री उमेश कुमार सोनी रहे।
-उमेश कुमार सोनी

Saturday, September 4, 2010

वृक्षरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली

स्वर्णकार समाज-उत्थान संघ एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में मानसरोवर स्थित टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया | विद्यालय प्राचार्य श्रीमति कमल राठोड के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्या अतिथि ख्यातनाम शिक्षाविद प्रो. पी.सी.व्यास थे और विशिष्ठ अतिथि श्रीमती प्रमिला व्यास थी | कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्णकार समाज-उत्थान संघ के अध्यक्ष श्री गजेन्द्र सोनी द्वारा की गयी | कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों ने एक-एक पौधे की जिम्मेदारी लेकर रोजाना उनकी देखभाल करने का प्रण लिया |
कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 11.00 बजे राजीव गाँधी स्टडी सर्किल के नॅशनल कोओर्डीनेटर प्रो. पी.सी.व्यास ने पहला वृक्ष लगाकर किया | प्रो. व्यास ने देश के समस्त नागरिकों से अधिक-से-अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया | साथ ही स्वर्णकार समाज-उठान संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की | कार्यक्रम में टैगोर इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमति कमल राठोड, वैज्ञानिक दृष्टिकोण सोसाइटी के सचिव तरुण के. जैन, मेढ़ा क्षत्रिय वेलफेयार सोसायटी के महामंत्री श्री आनंद जोहरी एवं स्वर्णकार समाज-उत्थान संघ के गजेन्द्र कुमार सोनी , वीरेन्द्र कुमार सोनी, योगेश कुमार सोनी, उमेश कुमार सोनी, श्रीराम सोनी, नरेन्द्र सोनी, सागर सोनी, संदीप सोनी, माणकचंद सोनी, पवन सोनी आदि ने एक-एक पौधा लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया |

Monday, June 28, 2010

बड़े दुःख कि बात है कि जोधपुर के स्वर्णकार श्री राजेंद्र सोनी कि धारा ४११ के अंतर्गत गिरफ़्तारी के बाद बीकानेर में न्यायिक अभिरक्षा में पुलिस प्रताड़ना के कारन मृत्यु हो गयी| इसके विरोध में जोधपुर तथा बीकानेर में बंद रहा तथा जयपुर में भी विरोध प्रदर्शन किया गया| इस सम्बन्ध में विभिन्न संस्थाओ द्वारा एकजुटहोकर पुलिस के खिलाफ मुकदमा चलने, मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने, मृतक के पुत्र को सरकारी नौकरी देने तथा धारा ४११ कि आड़ में हो रही स्वर्णकार समाज के साथ ज्यादतियों को बंद करने कि मांग कि गयी| एस सम्बन्ध में विभिन्न संस्थाओ के पदाधिकारी डी.जी. तथा मुख्यमंत्री तथा अन्य अधिकारीयों से मिले तथा सकारात्मक रवैया नहीं अपनाये जाने कि स्थिथी  में आन्दोलन कि चेतावनी दी|
दिनांक १८.०६.२०१० को स्वर्णकार समाज-उत्थान संघ द्वारा जल चेतना  हेतु सृजित फोल्डर का विमोचन माननीय विज्ञानं एवं प्रोद्योगिकी तथा चिकित्सा राज्य मंत्री डा राजकुमार शर्मा द्वारा किया गया तथा जल स्वर्णकार समाज-उत्थान संघ द्वारा किये जा रहे कार्यों कि प्रशंसा कि गयी |

Thursday, May 13, 2010

स्वर्णकार समाज-उत्थान संघ द्वारा श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकारो के गोत्रो कि सूची तैयार कि जा रही है कृपया आप इस पुनीत कार्य में अपने चारों गोत्र इस ब्लॉग के माध्यम से अथवा ssus.jaipur@gmail.com पे अथवा 9314405401 पर sms कर बताने कि कृपा करें.
उमेश कुमार सोनी 
9314405401

Tuesday, April 20, 2010

जल्द ही स्वर्णकार उत्थान सोसाइटी जल चेतना गतिविधियों का आयोजन करने जा रही है आपसे निवेदन है कि कृपया बताएं कि घर में रोज़मर्रा के कार्य करते हुए तथा दिनचर्या में बिना गतिरोध पैदा किये हुए कैसे हम जल संरक्षण कर सकते हैं आपके सुझाव हमारे लिए अमूल्य हैं कृपया इस मत पर आपनी टीपन्नी  अवश्य करें 
उमेश सोनी 

Saturday, April 17, 2010

जैसा की हम सभी को मालूम है कि, हमारे देश में जनगणना अभियान/कार्यक्रम प्रारंभ होने जा रहा है| अत: आप सभी से सदर अनुरोध है कि जनगणना हेतु दी जाने वाली सूचना में अपने नाम के आगे सोनी अथवा स्वर्णकार अवश्य लगायें, जिससे कि हमारे सामाजिक ढांचे/स्वरुप तथा संख्या कि वस्तुस्थिति का आंकलन किया जा सके और इस प्रकार प्राप्त आंकड़े आने वाले समय में देश में हमारे समाज कि दिशा व दशा को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे|